Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: गौशालाओं की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से होगी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

Noida: गौशालाओं की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से होगी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

नोएडा जिले की गौशालाओं और गौ आश्रय स्थलों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिए हैं कि तीन दिनों के भीतर सीसीटीवी कैमरों का आईपी एड्रेस, आईडी और पासवर्ड मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए, ताकि गौशालाओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की गौशालाओं में व्यवस्थाओं, गोवंश संरक्षण और गर्मी के मौसम में जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एडीएम न्यायिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में गो संवर्धन एवं संरक्षण कोष को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थानों और जनसहभागिता के माध्यम से इस कोष में धनराशि बढ़ाई जा सकती है, जिससे गौशालाओं की सुविधाओं में सुधार हो सके।

प्रशासन ने जिले में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही नोडल अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर वहां मौजूद गोवंशों की वास्तविक संख्या का सत्यापन रजिस्टर और ऑनलाइन पोर्टल से मिलान करने को कहा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें