Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हरियाणा में ‘‘आप’’ होगी किंगमेकर, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार- केजरीवाल

हरियाणा
हरियाणा में ‘‘आप’’ होगी किंगमेकर, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार- केजरीवाल

हरियाणा में ‘‘आप’’ होगी किंगमेकर, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार- केजरीवाल

रिपोर्ट : कोमल रमोला

जगाधरी/यमुनानगर,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जगाधरी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल गुर्जर के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर अरविंद केजरीवाल का भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ के जमकर नारे लगाए। रोड शो के दौरान पुजारियों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने मुझे झूठे केस में जेल में डाल दिया था। मुझे पांच महीने जेल में रखा। इन्होंने जेल में मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की, तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। जेल में जो सुविधाएं सामान्य आरोपियों को मिलती हैं, मुझे वो भी नहीं दी गई। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते।

उन्होंने कहा कि इन्होंने मेरे साथ जो भी किया, इसका बदला हरियाणा का बच्चा-बच्चा लेगा। इन्होंने मुझे जेल भेजा, अब हरियाणा वाले इनको हरियाणा से बाहर भेजेंगे। इस समय पूरा हरियाणा बदलाव चाह रहा है। लोग इनको गांव में नहीं घुसने दे रहे। इस बार आपके सामने ईमानदार पार्टी आई है। जब मैं जेल में था, इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की बहुत कोशिश की। कहने लगे कि दिल्ली की सरकार तोड़ देंगे और पंजाब की सरकार गिरा देंगे। लेकिन हमारा एक विधायक नहीं तोड़ पाए। आम आदमी पार्टी इतनी कट्टर ईमानदार पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मैं अभी जेल से लौटा हूं। चाहता तो बड़ी आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था। लेकिन मैंने कहा कि नहीं, 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम लौटे थे तो सीता मां को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। इसलिए अरविंद केजरीवाल भी अपनी अग्निपरीक्षा देगा। ये लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है, मैनें दिल्ली की जनता को कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। यदि आपको लगता है केजरीवाल चोर है तो मुझे वोट मत देना। यदि जनता को लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी मुझे वोट देना। यदि दिल्ली की जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं और मुझे जिताएगी, तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। मुझे नहीं लगता कि आज तक किसी भी नेता ने ऐसा बयान देने की हिम्मत की है।

उन्होंने कहा कि आज आपके सामने विकल्प है। एक तरफ आपके चेहते आदर्शपाल हैं जो 24 घंटे आपके बीच रहते हैं और सुख-दुख में काम आते हैं। वहीं दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री रहे कंवरपाल हैं जिन्होंने हरियाणा के स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया। आज पूरे हरियाणा में शिक्षा माफिया चल रहा है। प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ा रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं। क्योंकि इनकी सरकार उनके साथ मिली हुई है। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए, प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद कर दी, हरियाणा में भी करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी के लिए एक भी काम नहीं किया। फिर उसको वोट क्यों देते हो? इसीलिए इस बार आदर्शपाल को मौका देकर देखो। जगाधरी पीतल के बर्त्तनों का हब होता था, सारी इंडस्ट्री बंद हो गई, रोजगार चला गया। बीजेपी ने आपको भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और आपके बच्चों को नशा दिया। इस बार पूरा हरियाणा बदलाव मांग रहा है और हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की इतनी सीटें आ रही हैं कि कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सबसे पहली सीट जगाधरी जीतेगी। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जीताना है। आम आदमी पार्टी ने जैसे दिल्ली में काम किया ऐसे ही हरियाणा में भी करके दिखाएंगे और सभी वादे पूरे करेंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *