Krafton India: BGMI बनाने वाली कंपनी पर डेटा बेचने का आरोप, Krafton India की बढ़ीं मुश्किलें

Krafton India पर यूजर डेटा टेलीग्राम पर बेचने का आरोप लगा है। PUBG जैसे BGMI गेम की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। डेटा लीक साबित हुआ तो BGMI पर भी बैन संभव।

Krafton India पर बड़ा आरोप: BGMI यूजर्स का डेटा बेचे जाने की शिकायत, FIR दर्ज

BGMI गेम बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton India एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार कंपनी पर यूजर्स का डेटा बेचने का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई निवासी की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि टेलीग्राम पर गेम खेलने वालों का डेटा 2000 रुपये प्रति यूजर के हिसाब से बेचा गया।

15 अप्रैल को होगी केस की सुनवाई

इस पूरे मामले में Krafton India के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सुनवाई 15 अप्रैल 2025 को होगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने यूजर्स की गोपनीय जानकारी न केवल लीक की बल्कि इसे बाहरी पक्षों के साथ भी साझा किया। यह डेटा कथित रूप से इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर बेचा गया।

BGMI खेलनेवाले हो जाएं सावधान, खतरे में है आपका डेटा, मामला गरमाया

PUBG से है खास कनेक्शन

BGMI का कनेक्शन सीधे PUBG Mobile से जुड़ा हुआ है। साल 2020 में भारत सरकार ने PUBG को यूजर्स के डेटा सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। इसके बाद Krafton India ने PUBG की तर्ज पर ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) नाम से एक नया गेम भारतीय बाजार में लॉन्च किया। अब, अगर BGMI पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो इसके भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है।

bgmi news: गेम ऑन: क्राफ्टन की BGMI वापसी ने भारतीय ईस्पोर्ट्स परिदृश्य को  पुनर्जीवित किया - द इकोनॉमिक टाइम्स

केस में चार अभियुक्तों के नाम

रिपोर्ट के अनुसार, यह FIR पिछले साल 5 सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के अकलूज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इस मामले में Krafton India के अलावा PUBG India, जितेश बंसल, ह्यूनिल सोहन और वूयोल शालोम को आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

यूजर्स की निजता पर सवाल

FIR में दर्ज आरोपों के अनुसार, BGMI यूजर्स का संवेदनशील डेटा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी शामिल हो सकती है, टेलीग्राम पर सार्वजनिक रूप से या थर्ड पार्टी के जरिए बेचा गया। यह डेटा 2000 रुपये प्रति यूजर की दर से बेचा गया, जो देश में डेटा सुरक्षा कानूनों और यूजर्स की निजता का खुला उल्लंघन माना जा सकता है।

BGMI पर बैन की आशंका

PUBG की तरह ही अगर BGMI के खिलाफ लगे आरोप सच साबित हो जाते हैं, तो भारत सरकार फिर से IT Act की धारा 69A के तहत इस गेम पर प्रतिबंध लगा सकती है। BGMI पहले से ही डेटा गोपनीयता के मामले में रडार पर रहा है और इस नए मामले ने Krafton India की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img