Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया HPV वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ

Noida: नोएडा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया HPV वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने देश में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर गहरी चिंता जताते हुए जागरूकता का संदेश दिया और HPV वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम आकांक्षा समिति गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, लैपटॉप और ट्राईसाइकिल भी वितरित किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विशेष रूप से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और प्रभावी कदम उठाना था।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत की कल्पना तब तक अधूरी है जब तक भारत का प्रत्येक नागरिक विशेषकर महिलाएं और बेटियां स्वस्थ नहीं हों। उन्होंने HPV वैक्सीन को समय की मांग बताते हुए इसे प्रत्येक बच्ची तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जैसे जेवर एयरपोर्ट का निर्माण देश के लिए जरूरी है, ठीक उसी तरह बेटियों को कैंसर से बचाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि नैतिक और सामाजिक दायित्व की दृष्टि से भी एक पुण्य कार्य है।

गवर्नर ने अपने अभिभाषण में कहा कि यदि देश के सांसद इस विषय को गंभीरता से लें और देश के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखें तो पूरे देश की बच्चियों को बचाने का काम संभव है और इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट पर्याप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम पाप और पुण्य में विश्वास रखते हैं, तो यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य होगा कि हम देश की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचा सकें। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर एक सकारात्मक संदेश समाज में भेजा गया। राज्यपाल की यह पहल नोएडा ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सकती है।

>>>>>>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें