
Patna (मृत्युंजय) : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव का संकेत दिया है और भाजपा को 202 विधायक बनाकर सदन में भेजा था। प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि किसी भी अपराधी या गुंडा छवि के लोगों को जिताकर न भेजें।
उन्होंने कहा कि जनता को काम करने वाले और जनसेवा की छवि वाले लोगों को मौका देना चाहिए ताकि वे सदन में आपकी बात रख सकें और बिहार के विकास के लिए काम कर सकें।
उन्होंने बांकीपुर की जनता का एक बार फिर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी कोई किसी से द्वेष नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी अपील की कि वे बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करें।





