Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

AAP का बड़ा आरोप कहा- CM केजरीवाल को जेल में रखने के लिए CBI ने झूठ बोला, यह BJP की साजिश

AAP का बड़ा आरोप कहा- CM केजरीवाल को जेल में रखने के लिए CBI ने झूठ बोला, यह BJP की साजिश

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

CBI ने सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले में हलफनामा दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मोहलत मांगी है. इस मुद्दे पर मंत्री आतिशी ने CBI को घेरा और आरोप लगाया है कि जिस हलफनामे को दाखिल करने के लिए समय मांगा गया है वह हलफनामा आज के अखबार में प्रकाशित है. ऐसे में आतिशी का दावा है कि सीबीआई ने कोर्ट में झूठ बोला है.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बीजेपी को पता है कि सुप्रीम कोर्ट से हर किसी को न्याय मिलता है. साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ रहे हैं. CBI अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक जेल में रखना चाहती है. बीजेपी जितनी भी कोशिश कर ले जीत सच्चाई की होती है. मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल जी जल्द जेल से बाहर आएंगे.” मंत्री आतिशी ने आगे कहा, ”कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. उस सुनवाई में बीजेपी की CBI ने बोला कि हमें इस मामले में एफिडेविट फाइल करने में समय चाहिए. दो सप्ताह का समय दीजिए. सुप्रीम कोर्ट भी क्या करता. सुप्रीम कोर्ट ने भी समय दिया, अरविंद केजरीवाल के मामले में दो सप्ताह की तारीख लगा दी गई लेकिन जिस एफिडेविट को लेकर CBI ने कहा कि हमें फाइल करने का समय चाहिए, आज एफिडेविट दिल्ली के हर अखबार में छपा हुआ है. जिस एफिडेविट के बारे में कहा जा रहा था कि तैयार नहीं है समय चाहिए, वह अखबार में कैसे छप गया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *