Uttar Pradesh : हापुड़ में आईपीएल सट्टा और जुए में छह गिरफ्तार, 1.34 लाख नकदी बरामद

Hapur : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर आईपीएल पर सट्टा लगाने और जुआ खेलने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 34 हजार सात सौ रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और ताश की एक गड्डी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में से दो सटोरिए आईपीएल मैच में मुंबई टीम की जीत पर मोबाइल के जरिए सट्टा लगवा रहे थे।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार बिजली घर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बिजली घर की दीवार के पीछे दो व्यक्ति आईपीएल मैच पर मोबाइल से सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल गोयल निवासी मोहल्ला न्यू शिवपुरी और सौरभ आनंद निवासी आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वह मुंबई की जीत पर सट्टा लगा रहे थे। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह की तहरीर पर निखिल गोयल और सौरभ आनंद के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोदीनगर रोड स्थित श्मशान वाले रास्ते से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू कुमार, आकाश और रोहित निवासी मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी तथा विकास कुमार उर्फ पिंटू निवासी मोहल्ला हरद्वारीनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 4290 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img