दिल्ली में अवैध पेड़ कटाई पर विवाद, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG को दी खुली चर्चा की चुनौती

दिल्ली में अवैध पेड़ कटाई पर विवाद, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG को दी खुली चर्चा की चुनौती

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रिज इलाके में पेड़ों की कटाई मामले में दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी विनय सक्सेना को इस मुद्दे पर डिबेट के लिए खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि विनय कुमार सक्सेना LG हाउस की दीवारों के पीछे न छुपें, जगह और समय बताएं और मीडिया के सामने आकर चर्चा करें. AAP मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में पेड़ काटने वाली कंपनी द्वारा दाखिल हल्फनामे का हवाला देते हुए LG पर निशाना साधा है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक ईमेल के मुताबिक भाजपा द्वारा तैनात LG विनय कुमार सक्सेना ने पेड़ काटने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा कि भाजपा और LG दिल्ली के दुश्मन हैं, LG को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में भी यह बात सिद्ध हो गई, उपराज्यपाल 3 फरवरी 2024 को उसी जगह पर दौरा करने गए थे, जहां पर यह 1100 पेड़ गैरकानूनी तरीके से काटे गए हैं. जबकि पहले दिन से लेकर आज तक डीडीए विभाग तथा अन्य विभाग इस बात को गोल-गोल घुमा रहे थे और यह कहा जा रहा था कि उपराज्यपाल उस रिज एरिया का नहीं बल्कि हॉस्पिटल का दौरा करने गए थे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img