Noida Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपकरणों का सफल ट्रायल, यात्रियों को किया प्रशिक्षित

Noida Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपकरणों का सफल ट्रायल, यात्रियों को किया प्रशिक्षित

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्री सुविधाओं और सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया गया। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) ने स्थानीय लोगों को यात्री बनाकर एयरपोर्ट की सुरक्षा और प्रक्रियाओं का ट्रायल कराया। इस परीक्षण में टर्मिनल में प्रवेश, पंजीकरण, सुरक्षा जांच और विमान में बैठने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

ट्रायल में शामिल यात्रियों को इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद के लिए टिकट दी गई। यात्रियों ने टिकट और पहचान पत्र के साथ एयरलाइन काउंटर पर चेक-इन किया और सुरक्षा जांच पूरी की। उनके सामान का वजन किया गया और बारकोड वाला टैग लगाकर कन्वेयर बेल्ट से स्कैन कर संबंधित उड़ान स्थल पर भेजा गया। यात्रियों ने हैंडबैग और व्यक्तिगत वस्तुओं की जांच भी करवाई, इसके बाद मेटल डिटेक्टर और बॉडी स्कैनर से गुजरकर सुरक्षा प्रक्रिया पूरी की।

ट्रायल के दौरान अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट की आभासी घोषणा की गई और यात्रियों को एरो ब्रिज के रास्ते विमान तक ले जाया गया। चूंकि यह वास्तविक यात्रा नहीं थी, इसलिए यात्रियों को फिर वापस टर्मिनल लाकर चेक-आउट कराया गया।

इस ट्रायल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर स्थापित उपकरणों और यात्री सुविधाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण करना था। स्थानीय लोग एयरपोर्ट की सुविधाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखकर उत्साहित दिखे और ट्रायल को बेहद शानदार बताया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img