Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

धूल उड़ती मिलने पर मकान मालिक और सुरक्षा हेड पर केस

धूल उड़ती मिलने पर मकान मालिक और सुरक्षा हेड पर केस
जेपी ग्रीन सोसाइटी में मकान के बेसमेंट की खुदाई के दौरान धूल उड़ती मिलने पर पुलिस ने मकान मालिक और सिक्योरिटी हेड पर मुकदमा दर्ज किया है

अमर सैनी

नोएडा। जेपी ग्रीन सोसाइटी में मकान के बेसमेंट की खुदाई के दौरान धूल उड़ती मिलने पर पुलिस ने मकान मालिक और सिक्योरिटी हेड पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ग्रैप-4 लागू होने पर निर्माण कार्य पर रोक है। इसके बावजूद बेसमेंट की खुदाई करवाई जा रही थी। इस प्रकरण में सेक्टर बीटा-2 कोतवाली के उपनिरीक्षक अंकित यादव की शिकायत पर मकान मालिक देवराज सिंह और सोसाइटी के सिक्योरिटी हेड एचएस फौजदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उपनिरीक्षक के मुताबिक बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि जेपी ग्रीन सोसाइटी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धूल उड़ रही है। इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक मकान के निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई करवाई जा रही थी। इससे वहां काफी धूल उड़ रही थी, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शासन और प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद सोसाइटी में निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। उपनिरीक्षक का आरोप है कि इस मामले में सोसाइटी के सिक्योरिटी हेड की मिलीभगत सामने आई। इसके चलते काम को बंद करवाया गया और सिक्योरिटी हेड और मकान मालिक पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *