Jyoti Nagar Robbery: दिल्ली के ज्योति नगर थाने से महज 10 मीटर दूर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Jyoti Nagar Robbery: दिल्ली के ज्योति नगर थाने से महज 10 मीटर दूर 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटनाएं न सिर्फ आम हो गई हैं, बल्कि अब तो पुलिस थानों के आसपास भी बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थानाक्षेत्र का है, जहां लोनी रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरों ने महज थाने से 10 मीटर की दूरी पर रात के अंधेरे में सेंध लगाई और करीब 10 लाख रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चार से अधिक नकाबपोश चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते हैं और योजनाबद्ध तरीके से कॉपर वायर, अन्य कीमती सामान और नगदी बटोरते हैं। बाहर खड़ी गाड़ी में माल भरते हुए वे बेहद इत्मीनान से नजर आते हैं, जैसे उन्हें किसी डर का अहसास ही न हो। पूरी घटना में कोई जल्दबाजी नहीं दिखती, जिससे साफ जाहिर है कि चोरों को पुलिस की मौजूदगी से कोई भय नहीं था।

दुकान मालिक सचिन शर्मा के अनुसार चोरों ने उनकी दुकान से करीब 8–9 लाख रुपये मूल्य का कॉपर वायर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और लगभग ₹50,000 नकद पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान की फॉरेंसिक जांच कराई और CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। थाना ज्योति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img