कार की टक्कर से पलटा ऑटो, ड्राइवर ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की ग्रेट वैल्यू सरनम सोसायटी के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। कार ने पीछे से एक ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ग्रेट वैल्यू सरनम सोसायटी के सामने एक कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना में ऑटो सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। वहीं, आरापी चालक कार को मौके से लेकर फरार होने में कामयाब रहा। मृतक चालक की पहचान कुलदीप राजपूत पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम बंगला थाना करहल जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। मृतक परिवार के साथ नोएडा में रहता था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना में ऑटो चालक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img