Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Hapur News : हापुड़ में मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत 4 को दबोचा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) होली के दिन जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को मोंटी उर्फ आशु चड्डा और अर्जुन के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद अर्जुन पक्ष के दीपक, आजाद, मोहित, राहुल, राजा और कुछ अज्ञात लोग मोंटी के घर में घुस गए। उस समय मोंटी के साथ कल्लू उर्फ गगन, ललित, नीशू और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। दोनों पक्षों ने गाली-गलौज कर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में कल्लू उर्फ गगन समेत तीन लोग घायल हुए। कल्लू की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया था। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

क्या बोले अफसर
हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि टीम ने घुंघराला नहर पुल के पास से हिस्ट्रीशीटर मोंटी उर्फ आशु चड्डा, मोहित, राहुल और राजा को गिरफ्तार किया। मोंटी के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ के विभिन्न थानों में 28 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें