Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Himachal Pradesh: समृद्धि भवन का लोकार्पण: धर्मशाला में आधुनिक प्रशासनिक सेवाओं का नया केंद्र

Himachal Pradesh: समृद्धि भवन का लोकार्पण: धर्मशाला में आधुनिक प्रशासनिक सेवाओं का नया केंद्र

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन के शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को प्रशासनिक और नागरिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाओं के साथ मिल सकेगा, जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित समाधान को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है और यह भवन उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

भूकंप ज़ोन-5 में स्थित धर्मशाला की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस भवन को अत्याधुनिक सुरक्षा के साथ डिजाइन किया गया है। 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित यह बहुमंजिला भवन एक धरातल तल, चार मंजिलों और दो बेसमेंट से युक्त है। दोनों बेसमेंट में लगभग 80 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें स्टाफ और आम नागरिकों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था से ट्रैफिक सुगम होगा और शहर में वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

भवन में अग्नि सुरक्षा के सभी उन्नत मानकों के अनुरूप स्मोक डिटेक्टर और फायरफाइटिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। ऊर्जा संरक्षण की दिशा में 50 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है, जो भवन की बिजली आवश्यकताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा करेगा। इसके अलावा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 30,000 लीटर की जल भंडारण क्षमता, डीजी सेट, इंटरकॉम और आधुनिक संचार सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे भवन पूरी तरह ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि समृद्धि भवन प्रशासनिक दक्षता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और धर्मशाला शहर के विकास में एक अहम आधार साबित होगा। उन्होंने इसे शहरी अधोसंरचना विकास का मॉडल प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि भविष्य में इसी तरह की परियोजनाओं का विस्तार अन्य जिलों में भी किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आधुनिक भवन प्रशासनिक सेवाओं को तेजी से आम नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लोकार्पण समारोह में विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें