Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सोसाइटी में डॉग लवर्स और निवासी एक दूसरे से भिड़े

सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी में एक बच्ची को कुत्ते ने लिफ्ट में घुसकर नोंचा था
सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी में एक बच्ची को कुत्ते ने लिफ्ट में घुसकर नोंचा था

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी में एक बच्ची को कुत्ते ने लिफ्ट में घुसकर नोंचा था। वहीं, 3 मई को पैन ओएसिस सोसाइटी (Pan Oasis Society) में आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम पर हमला किया था। इसके बाद से सोसाइटी के निवासियों ने थाने पर जाकर जमकर हंगामा किया था। अब इसी सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि दो कपल कुत्तों को खाना खिला रहे थे। इससे भड़के लोगों ने कपल्स का जमकर विरोध किया है। निवासियों के कहना है कि अथॉरिटी ने खाना खिलाने को लेकर जो नियम बनाए है डॉग लवर्स उनको फॉलो नहीं करते है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस पैन ओएसिस सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोग आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इसी सोसाइटी में कुछ दिनों पहले आवारा कुत्ते ने एक मासूम को नोंचा था। इसके बाद से ही सोसाइटी में कुत्तों को लेकर रोष है। शुक्रवार देर रात एक कपल कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसको लेकर सोसाइटी के निवासियों ने उनका जमकर विरोध किया। उसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 28 सेकंड के वायरल वीडियो में लिखा गया है कि निवासियों का एक ग्रुप कपल के विरोध में इकट्ठा हो गया। वीडियो में लिखा है कि पर पैन ओएसिस सोसाइटी सेक्टर-70 शुक्रवार की रात लोगों ने खाना खिला रहे कपल्स पर अटैक किया। पुलिस जो वहां पर पहुंची थी उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जिन देखभालकर्ताओं ने सोसाइटी के सभी कुत्तों की नसबंदी करवा दी है, उनके साथ शारीरिक रूप से प्रताड़ित होने वाले कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। नोएडा निवासी होने के नाते आप इस घटना के बारे में क्या सोचते हैं?

डॉग लवर्स और लोगों के बीच विवाद शुरू

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पैन ओएसिस सोसाइटी में डॉग लवर्स और लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। दरअसल, यह विवाद तो खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ था। एक कपल खाना खिला रहा था उनके विरोध में सोसाइटी के निवासी इकट्ठा हो गए। उनका जमकर विरोध किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *