उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बहन के दोस्त को पिज्जा खाना पड़ा भारी, भाई ने दोस्तों संग की बेरहमी से पिटाई

Hapur News : जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने शहर में सनसनी फैला दी। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड स्थित पेपर पिज्जा कैफे में एक युवती अपने दोस्त के साथ पिज्जा खा रही थी। इसी दौरान युवती का भाई अचानक कैफे पहुंच गया और दोस्त को देखकर गुस्से से आग-बबूला हो गया।

CCTV फुटेज में कैद वारदात

आरोपी युवक ने लोहे की रॉड उठाकर बहन के दोस्त पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने अपने अन्य दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। इस बीच, जब बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो भाई ने उस पर भी हाथ उठा दिया और थप्पड़ जड़ दिए। अचानक हुए इस हमले से कैफे में मौजूद लोग दंग रह गए और डर के कारण कोई बीच में नहीं आया। पूरा घटनाक्रम कैफे में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना कैफे संचालक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

CO सिटी का बयान

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img