Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Attack on Delhi Police: दिल्ली में दारू माफियाओं का कहर, गौतमपुरी में स्पेशल स्टाफ पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Attack on Delhi Police: दिल्ली में दारू माफियाओं का कहर, गौतमपुरी में स्पेशल स्टाफ पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतमपुरी इलाके में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम पर अचानक अवैध शराब माफियाओं और उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रात करीब 10 बजे की है जब पुलिस टीम एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंची थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि गौतमपुरी क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप मौजूद है और उसे इलाके में सप्लाई करने की तैयारी चल रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम मौके पर दबिश देने पहुंची थी। लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, पहले से मौजूद शराब माफिया और उनके साथी आक्रामक हो गए और उन्होंने पथराव तथा लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया।

इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल जवान की हालत स्थिर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। हमले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के कई थानों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया और देखते ही देखते पूरा गौतमपुरी क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया।

दिल्ली पुलिस की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घर-घर तलाशी ली जा रही है और हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और हालात पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें