एनएमआरसी ने एक्वा लाइन के 21 स्टेशनों पर टीवीएम का किया शुभारंभ

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान यात्रियों को सफर के दौरान एनएमआरसी के सभी मेट्रो स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है। पावर बैंक की सुविधा के बाद मंगलवार को एनएमआरसी के एक्वा लाइन के 21 स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) का शुभारंभ किया गया।

शहर में अपनी सेवा के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने अपने सभी मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) का उद्घाटन किया है, जो यात्रियों की सुविधा और नवाचार के प्रति इसकी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मंगलवार से नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा लाइन के 21 मेट्रो स्टेशनों पर टीवीएम का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का शुभारंभ मंगलवार को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने किया।एनएमआरसी की मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि शहर में एक दशक की सेवा का जश्न मनाते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने आज 10वें स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत में टिकट वेंडिंग मशीनों की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि नए स्थापित टीवीएम को यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त टिकटिंग विकल्प प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टिकट काउंटरों पर समय और यात्रियों के लिए टिकट खरीद को सरल बनायेगा। ये टीवीएम कैशलेस है। यह एकल यात्रा, वापसी यात्रा और समूह टिकटों के लिए टिकट (क्यूआर कोड) देने में सक्षम है।

एक्वा लाइन के 21 स्टेशनों पर कुल 88 एटीएम
यह मशीनें यूपीआई भुगतान विकल्प स्वीकार करने में भी सक्षम है। उन्होंने बताया कि यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल करके खुले पैसों की समस्या से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक्वा लाइन के 21 स्टेशनों पर कुल 88 एटीएम लगाए गए हैं, जिन्हें आज शुरू किया गया। स्टेशन पर आने वाले लोगों की संख्या के अनुसार इनका वितरण किया गया है। सेक्टर-51 में 15 एटीएम लगाए गए हैं, जबकि परी चौक और नॉलेज पार्क-2 में प्रत्येक स्टेशन पर 8 एटीएम लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी एनएमआरसी अधिक से अधिक डिजिटल और स्वचालित प्रणालियों को लागू करके अपनी सेवाओं को और कारगर बढ़ाने की योजना बना रही है। एनएमआरसी के 10वें स्थापना दिवस पर टीवीएम मशीनों की शुरूआत इसका एक प्रतिबिंब है। एनएमआरसी ने अपनी सुविधाओं को और उन्नत करने की योजना बनाई है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img