Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Agra Crime: आगरा में दारोगा के घर से 40 लाख की चोरी, एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस पर उठे सवाल

Agra theft case, Etmaduddaula theft

Agra Crime: आगरा में दारोगा के घर से 40 लाख की चोरी, एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस पर उठे सवाल

रिपोर्ट: आकाश जैन

उत्तर प्रदेश के आगरा में कानून-व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यमुनापार के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस विभाग के ही एक दारोगा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। इस वारदात ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना ट्रांस यमुना फेस-द्वितीय के डी-ब्लॉक की है, जहां बरहन के बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी का मकान है। उनके बेटे सूरज परिवार सहित यहां रहते हैं। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज दारोगा रॉबिन सिंह पिछले छह महीनों से किराए पर रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक दारोगा रॉबिन सिंह की शादी करीब दस महीने पहले हुई थी और हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही थीं।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दारोगा रॉबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे और उनकी रात्रि शिफ्ट भी लग गई थी। उस समय घर में मकान मालिक का बेटा सूरज मौजूद था, जो नीचे के हिस्से में सो रहा था। मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा था, जिसकी एक चाबी रॉबिन सिंह और दूसरी सूरज के पास रहती है।

रविवार तड़के नकाबपोश चोर सरिये की मदद से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गया। अंदर प्रवेश करते ही उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद आरोप है कि चोर ने सूरज को किसी नशीले पदार्थ का असर देकर बेहोश कर दिया, जिससे वह गहरी नींद में सोता रहा और वारदात की भनक तक नहीं लगी।

चोर पहली मंजिल पर पहुंचा और दारोगा के आवास का ताला तोड़कर अलमारी खंगाल डाली। वहां से सोने के दो हार, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी कंगन, सात जोड़ी पायल, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी खड़ुए, दो सोने की चेन, एक चांदी की हाय, दो ओम समेत 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण और दो किलो से ज्यादा चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी ले जाए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

सुबह करीब 7 बजे जब सूरज की आंख खुली तो घर के ताले टूटे हुए पाए गए। उसने तुरंत दारोगा रॉबिन सिंह को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि व्यापारी बहुल क्षेत्र होने के बावजूद एत्माद्दौला क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं की जाती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

मामले पर एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जब पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं रह पाया, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। फिलहाल पीड़ित परिवार सदमे में है और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें