आबकारी टीम ने धमक रेस्टोरेंट पर छापा मारा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा आबकारी टीम और पुलिस ने सेक्टर-90 स्थित अल्फाथंब मॉल में धमक रेस्टोरेंट पर संयुक्त रूप से छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। यहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इससे पहले भी नोएडा में कई रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर अवैध रूप से शराब परोसने के मामले सामने आ चुके हैं।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के समय रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी अधिकारी ने लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे। लेकिन संचालक नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस को वहां अलग-अलग ब्रांड की 26 खुली बोतलें और 12 खाली बोतलें मिलीं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
आबकारी आयुक्त सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में विशाल कुमार पुत्र विजय पाल, मोहम्मद साकिर हुसैन पुत्र मैसूर अली और सोनू अनुरागी पुत्र लल्लू अनुरागी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बकार्डी व्हाइट रम, रॉयल स्टैग, सिमरनॉफ़ वोदका, जगरमिस्टर, जैकब्स क्रीक व्हाइट वाइन, जॉन स्टोन, सुला वाइन आदि की 38 बोतलें बरामद की गईं। इस रेस्टोरेंट के संचालक विवेक कुमार हैं। इसी तरह बीयर (कैन) में कोल्सबर्ग के 500 एमएल के 46 कैन, टुबॉर्ग स्ट्रांग के 48 कैन, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स के 500 एमएल के 21 कैन, बुडवाइजर मैग्नम के 500 एमएल के 8 कैन बरामद किए गए। बीयर (पॉइंट) में कोरोना के 330 एमएल के 29 पिंट और बुडवाइजर स्ट्रांग के 330 एमएल के 24 पिंट बरामद किए गए। 330 मिली लीटर बीरा व्हाइट की 43 बोतलें, 330 मिली लीटर बडवाइजर की 24 बोतलें, 330 मिली लीटर कार्ल्सबर्ग स्मूथ की 37 कैन, 500 मिली लीटर हेनेकेन ओरिजिनल्स की 12 कैन, 330 मिली लीटर होगार्डन की 21 बोतलें तथा 650 मिली लीटर किंगफिशर की 2 बोतलें, इस प्रकार 102 बोतल विदेशी शराब तथा 315 कैन व बोतलें बीयर (कुल 417 बोतलें) बरामद की गईं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img