Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

प्रदूषण पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सख्त

प्रदूषण पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सख्त
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जूम एप के माध्यम से पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई।

अमर सैनी

नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जूम एप के माध्यम से पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। पर्यावरण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने तथा अधिक आवागमन की दृष्टि से गौतमबुद्ध नगर पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जिला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा एनजीटी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्रेप-2 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाया जाए, वहां जुर्माना लगाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि डम्पर/ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवर लोडिंग एवं बिना ढके मैटीरियल पर रोक लगाई जाए। यह भी संज्ञान लिया जाए कि धूल कितने किलोमीटर से आ रही है तथा कितनी धूल नीचे आ रही है। इस संबंध में एक कमेटी बनाकर संयुक्त निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पराली एवं कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पराली एवं कूड़ा जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जन जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन करें। धूल को रोकने के लिए स्प्रिंकलर के माध्यम से नियमित छिड़काव किया जाए तथा सड़क की सफाई की जाए। जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क के किनारे एवं पेड़ों के आसपास कंक्रीटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा कंक्रीट को हटाकर घास लगाई जाए। जिससे धूल पर अंकुश लग सके। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए तथा हॉटस्पॉट को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ठोस अपशिष्ट को एकत्र करने के लिए डम्पिंग ग्राउंड बनाए जाएं तथा सीएंडडी अपशिष्ट एवं लीगेसी अपशिष्ट को चिन्हित कर उसके निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीपीसीबी नोएडा उत्सव शर्मा, पुलिस एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *