Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Himachal Pradesh: प्रदेश सरकार बनाएगी स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी, कंडाघाट लैब होगी विश्वस्तरीय तकनीक से लैस

Himachal Pradesh: प्रदेश सरकार बनाएगी स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी, कंडाघाट लैब होगी विश्वस्तरीय तकनीक से लैस

शिमला, 14 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक में घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित सभी संवेदनशील वर्गों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को हाई-एंड तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि खाद्य पदार्थों का सूक्ष्म और सटीक विश्लेषण सुनिश्चित किया जा सके। पहले चरण में बद्दी, मण्डी, कांगड़ा और शिमला शहर में क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी और दूसरे चरण में यह सभी जिलों में लागू की जाएंगी।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि न्यूट्रिशनल सर्विलेंस को सघन किया जाए, खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की प्रोफाइलिंग और मैपिंग की जाए, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनवाड़ी एवं मिड-डे-मील जैसे कार्यक्रमों में वितरित खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए। इसके साथ ही विभाग द्वारा मोबाइल वैन, डिजिटलीकृत प्रक्रिया और स्टेट पोर्टल के माध्यम से निगरानी, जागरूकता और प्रशिक्षण को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पोषक तत्वों की कमी और कीटनाशकों के कारण बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है। इस दिशा में सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि हर चिकित्सा महाविद्यालय में ICU स्थापित किए जा रहे हैं और अस्पतालों में विश्वस्तरीय डॉक्टर-पेशेंट अनुपात अपनाया जा रहा है।

बैठक में निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन जितेन्द्र सांजटा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें