Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

10वीं मंजिल से गिरकर दो लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन वरुण हाइट्स सोसायटी में काम कर रहे नाजिम और रजाबुल शुक्रवार की शाम को असंतुलित होकर दसवीं मंजिल से नीचे गिर गए। ये लोग 10वीं मंजिल पर मलबा हटा रहे थे, तभी इनका पैर फिसल गया और दोनों नीचे आ गिरे
थाना बिसरख क्षेत्र की निर्माणाधीन एक सोसाइटी में काम कर रहे दो मजदूर दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए

अमर सैनी

नोएडा : थाना बिसरख क्षेत्र की निर्माणाधीन एक सोसाइटी में काम कर रहे दो मजदूर दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। अगर परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन वरुण हाइट्स सोसायटी में काम कर रहे नाजिम और रजाबुल शुक्रवार की शाम को असंतुलित होकर दसवीं मंजिल से नीचे गिर गए। ये लोग 10वीं मंजिल पर मलबा हटा रहे थे, तभी इनका पैर फिसल गया और दोनों नीचे आ गिरे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद सोसाइटी के निर्माण में सुरक्षा के क्या-क्या उपाय किए गए थे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, दोनों मजदूरों के दसवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि बिल्डर निर्माण के समय सुरक्षा के पूरे उपाय नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से यह घटना हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *