Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह और संजय कुलश्रेष्ठ के बीच हुआ एमओयू सिंह

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और हाउसिंग एण्ड अर्बन डवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए
सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह और संजय कुलश्रेष्ठ के बीच हुआ एमओयू सिंह

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और हाउसिंग एण्ड अर्बन डवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का आयोजन नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित हुडको हाउस के पंचम तल में हडको क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया।

इस एमओयू पर यमुना प्राधिकरण की ओर से सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसके अलावा हुडको की ओर से अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने दस्तखत किए हैं। इस अवसर पर प्राधिकरण और हुडको के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। जिनमें एसीईओ श्रुति, एसीईओ कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, महाप्रबन्धक (वित्त) विशम्भर बाबू, उप महाप्रबन्धक (वित्त) अशोक कुमार सिंह और वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर नन्द किशोर सुन्दरियाल शामिल रहे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य यमुना प्राधिकरण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे फिल्म सिटी, औद्योगिक सैक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण के साथ अवस्थापना विकास के कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। हुडको इस समझौते के तहत प्राधिकरण को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करेगा, जिससे इन परियोजनाओं के विकास में आर्थिक बोझ कम होगा।

यमुना सिटी के विकास में आएगी तेजी

इसके अलावा हुडको के द्वारा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रबन्धन और नियोजन में भी परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। इससे प्राधिकरण को अपनी परियोजनाओं में लागत नियंत्रण, गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी। यह समझौता यमुना एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में औद्योगिक और आवासीय विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *