Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

BJP Protest: दिल्ली बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा ने केजरीवाल के घर का घेराव किया, विधायक नरेश यादव पर उठाए सवाल

दिल्ली बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा ने केजरीवाल के घर का घेराव किया, विधायक नरेश यादव पर उठाए सवाल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा ने आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराव किया। इस प्रदर्शन में माइनॉरिटी मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने ‘अरविंद केजरीवाल शर्म करो, डूब मरो’ के नारे लगाए और नरेश यादव, जो AAP से विधायक हैं, द्वारा कुरान के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कृत्य को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचार विरोधी कथनी और करनी का विरोध किया।

उनका आरोप था कि केजरीवाल कहते हैं कि उनका कोई विधायक या मंत्री यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो वे उसे बर्खास्त कर देंगे, लेकिन उनकी पार्टी में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हुए हैं और कई मुकदमे भी चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केजरीवाल ऐसे नेताओं को बचाने में लगे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें