Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 वर्षीय लड़के की मौत, पिता-चाचा भी अस्पताल में भर्ती

केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 वर्षीय लड़के की मौत, पिता-चाचा भी अस्पताल में भर्ती

केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, निपाह वायरस से संक्रमित 14 साल के लड़के की मौत हुई है. मृत लड़के पिता और चाचा भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं. जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलप्पुरम में निपाह वायरस की तस्दीक के बाद इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है. आज सुबह से ही जोरदार गतिविधियाँ चल रही हैं. राज्य पूरी तरह तैयार है. निपाह कंट्रोल करने के लिए सरकारी आदेश के तहत गठित मानक संचालन प्रक्रियाओं के आधार पर 25 समितियां बनाई गई हैं. शनिवार सुबह से ही संपर्क ट्रेसिंग शुरू हो गई है.

निपाह वायरस (NiV) एक ऐसी बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है. इसे जूनोटिक बीमारी कहते हैं. यह चमगादड़ और सूअरों से इंसानों में फैल सकती है. इस वायरस से बुखार, उल्टी, सांस की बीमारी और दिमाग में सूजन हो सकती है. सामान्य वायरल बुखार के लक्षण पैदा करने के अलावा यह संक्रमण तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करता है. इससे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होता है, जिसके चलते ब्रेन में सूजन या इंसेफेलाइटिस हो जाता है. इससे मरीज 24 से 48 घंटे के भीतर कोमा में जा सकता है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *