Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना गुरुवार रात करीब 1:40 बजे की बताई गई है। चोरी की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर कस्बे में नगर पंचायत की पानी की टंकी के सामने रहने वाले राजपाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह किसी काम से गांव गए थे। उस समय मकान पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान रात करीब 1:40 बजे दो नकाबपोश चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए।

घर में घुसने के बाद आरोपियों ने कमरों और सामान की तलाशी ली। चोर करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और जरूरी दस्तावेज लेकर मौके से फरार हो गए।

राजपाल जब वापस घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा हुआ था और मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

CCTV में दिखाई दिए दो संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक मकान के आसपास दिखाई दिए। दोनों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज में दोनों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

राजपाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दनकौर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से चोरी हुआ सामान बरामद करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने घटना से पहले मकान की रेकी की थी या नहीं।

 

 

Hot this week

Metro Record: एनएमआरसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 अगस्त को 93,887 यात्रियों ने किया सफर

Metro Record: एनएमआरसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 अगस्त...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img