Para Archer: राष्ट्रीय पैरा-आर्चर लोरी को डीएम मेधा रूपम ने खेल किट देकर किया सम्मानित, उपलब्धियों की सराहना

Para Archer: राष्ट्रीय पैरा-आर्चर लोरी को डीएम मेधा रूपम ने खेल किट देकर किया सम्मानित, उपलब्धियों की सराहना

नोएडा। राष्ट्रीय स्तर पर पैरा-आर्चरी में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली कुमारी लोरी को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सम्मानित किया। डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लोरी को तीर और अन्य जरूरी खेल उपकरणों से युक्त किट प्रदान की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने लोरी के खेल के प्रति समर्पण और अब तक की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन, आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।

डीएम ने लोरी को नियमित अभ्यास जारी रखने और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

खेल किट मिलने पर लोरी ने जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए खेल उपकरण मिलने से उनके अभ्यास में काफी मदद मिलेगी। वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और बेहतर तैयारी करेंगी तथा अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करेंगी।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर की पैरा-आर्चर लोरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img