Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Himachal Pradesh: बिलासपुर में 475 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, घुमारवीं को मिली बड़ी सौगात

Himachal Pradesh: बिलासपुर में 475 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, घुमारवीं को मिली बड़ी सौगात

बिलासपुर, 14 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के डढोल में 475 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कौशल विकास, खेल, बिजली और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 4.56 करोड़ रुपये की लागत से कोट-देहरा-हटवार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के रेट्रोफिटिंग कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य योजना से छूटे परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा 4.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के वितरण तंत्र में लगी जंग और जाम पाइपों को बदलने के कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 9.38 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल घुमारवीं के आईपीडी ब्लॉक भवन और 8.53 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के बहुउद्देशीय भवन की आधारशिला रखी गई। वहीं 95 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेहरी सरैल का कार्य भी प्रस्तावित है।

शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 6.45 करोड़ रुपये के कौशल विकास केंद्र घुमारवीं और 2.52 करोड़ रुपये के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी भवन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 34.44 करोड़ रुपये के आईटीआई घुमारवीं विस्तार, 7.49 करोड़ रुपये के सीबीटी केंद्र, 12 करोड़ रुपये की कौशल अकादमी और 29.43 करोड़ रुपये के राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल भवन हटवाड़ की आधारशिला रखी गई।

सड़क और परिवहन सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली। इनमें 2.81 करोड़ रुपये का बरोटा-डमेहर-उंडा-मिहाड़ा संपर्क मार्ग, 7.42 करोड़ रुपये की रोपड़ी-मैर-हरितल्यांगर तथा तरघेल-कुरसाई-छतर-बरोटा सड़क का उन्नयन, 1.85 करोड़ रुपये का एनएच-103 से भगड़वान संपर्क मार्ग और 6.42 करोड़ रुपये की तरघेल-लदौर सड़क का उन्नयन शामिल है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की 72 करोड़ रुपये की मरम्मत के कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

परियोजनाओं में सतलुज नदी पर भजवाणी गांव के समीप 103.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पुल भी शामिल है। इसके साथ ही औहर फेज-2 में 93.52 करोड़ रुपये की वे-साइड एमेनिटीज, एनएच-154 पर औहर में 15 करोड़ रुपये की लागत से वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास और 7.62 करोड़ रुपये के हिमुडा वाणिज्यिक परिसर एवं अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई।

खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 3.67 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स क्लब घुमारवीं, 3 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स स्टेडियम भराड़ी और 2 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स स्टेडियम मच्छवां की आधारशिला रखी गई। वहीं तहसील कार्यालय भवन भराड़ी, बाल आश्रम घुमारवीं और कांगू-कंदरौर 33 केवी विद्युत लाइन के सुदृढ़ीकरण एवं संवर्धन जैसी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिल्क समग्र-2 योजना के तहत बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में रेशम उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए किसानों के लिए 2.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत क्षेत्र में 100 रेशम कीट पालन गृह भी स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक रेशम कीट पालन गृह के लिए 1.85 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के 10 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार, कौशल विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर सरकार का विशेष जोर है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें