Metro Facilities: स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों को सौगात, NCMC और WhatsApp टिकट समेत चार नई सुविधाएं शुरू

Metro Facilities: स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों को सौगात, NCMC और WhatsApp टिकट समेत चार नई सुविधाएं शुरू

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए चार नई सेवाओं की शुरुआत की है। एनएमआरसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 से यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC), WhatsApp के जरिए QR टिकट, नया पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम और CBTC लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

21 स्टेशनों पर NCMC से भुगतान

एनएमआरसी के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर अब NCMC यानी National Common Mobility Card के माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्री एक ही NCMC कार्ड से नोएडा मेट्रो और दिल्ली मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

इसके अलावा जहां NCMC तकनीक लागू है, वहां देश की अन्य मेट्रो सेवाओं और सिटी बस जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अलग-अलग परिवहन सेवाओं के लिए अलग-अलग टिकट या भुगतान माध्यम रखने की जरूरत कम होगी।

WhatsApp से मिलेगा QR टिकट

एनएमआरसी ने टिकटिंग व्यवस्था को भी डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब यात्री WhatsApp के माध्यम से QR टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर कतार में खड़े होने की जरूरत कम होगी।

मोबाइल फोन पर प्राप्त QR टिकट का इस्तेमाल कर यात्री मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा से टिकट खरीदने की प्रक्रिया अधिक आसान और तेज होने की उम्मीद है।

प्लेटफॉर्म पर नया Passenger Information Display System

यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म पर नया PIDS यानी Passenger Information Display System भी शुरू किया गया है। इस सिस्टम के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों के आगमन और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

इससे यात्रियों को ट्रेन के आने का अनुमान पहले से मिल सकेगा और उन्हें प्लेटफॉर्म पर इंतजार के दौरान बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी।

CBTC लैब से तकनीकी प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

एनएमआरसी ने हाल ही में CBTC यानी Communication Based Train Control लैब दिल्ली मेट्रो से हैंडओवर ली है। इस लैब में प्रशिक्षण के लिए Simulator उपलब्ध है। इसके माध्यम से CBTC लैब ऑपरेटरों और मेंटेनेंस कर्मचारियों को वास्तविक परिचालन वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

एनएमआरसी के अनुसार, भविष्य में मेट्रो परियोजनाओं के विस्तार के दौरान लैब उपकरणों और सॉफ्टवेयर के परीक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इंजीनियरों को फील्ड में Signalling Equipment की स्थापना से पहले उपकरणों का परीक्षण करने और संभावित Fault को ठीक करने में मदद मिलेगी।

इससे परिचालन संबंधी जोखिम कम करने के साथ सिस्टम की उपलब्धता और विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। एनएमआरसी के मुताबिक CBTC लैब एक्वा लाइन और भविष्य में प्रस्तावित परियोजना विस्तार के दौरान Signalling System की सुरक्षा और परिचालन मानकों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Hot this week

Metro Record: एनएमआरसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 अगस्त को 93,887 यात्रियों ने किया सफर

Metro Record: एनएमआरसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 अगस्त...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img