Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शातिर बदमाश घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना धौलाना पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जहां इस दौरान क्रॉस फायरिंग में एक शातिर बदमाश घायल हो गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मसूरी नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें संदिग्ध लगने पर रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई और नीचे गिर पड़ा। जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद व हाल निवासी ग्राम पिपलेड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया है। गिरफ्तार बदमाश थाना धौलाना पर गौवध निवारण अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज हैं और ये आरोपी वांछित चल रहा था। फिलहाल इस बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें