Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Business Carnival 2025: नोएडा में लगेगा सांस्कृतिक, व्यावसायिक और मनोरंजन का महाकुम्भ

Noida Business Carnival 2025, Noida cultural event, Noida stadium event,

Noida Business Carnival 2025: नोएडा में लगेगा सांस्कृतिक, व्यावसायिक और मनोरंजन का महाकुम्भ

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा स्टेडियम में 28, 29 और 30 नवंबर को आयोजित होने जा रहा नोएडा बिज़नेस कार्निवल एंड कल्चरल इवेंट 2025 शहर को सांस्कृतिक रंगों और व्यावसायिक चमक से रोशन करने वाला है। इस वर्ष का थीम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार की समृद्ध विरासत पर आधारित है, जो तीनों राज्यों की संस्कृति, कला और परंपराओं को एक मंच पर लाएगा। कार्यक्रम में 300 से अधिक एग्ज़िबिटर्स भाग लेंगे, जहाँ क्षेत्रीय कला, उत्पाद, भोजन, तकनीकी नवाचार और पारंपरिक हुनर प्रदर्शित किए जाएंगे। दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रादेशिक व्यंजनों का विशेष फ़ूड फेस्ट, आर्ट ज़ोन, युवा गतिविधियाँ और पारिवारिक आकर्षण, इंटरैक्टिव स्टेट-थीम आधारित पवेलियन।

इवेंट के आयोजक एड इनोवा, एस्ट्रोआंसर और डेली डायरी नेटवर्क डीडीएन पीआर एंड इवेंट्स ने बड़े स्तर पर तैयारियाँ की हैं, ताकि एनसीआर और अन्य राज्यों से आने वाले दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। कार्यक्रम में अभिनेत्री महीमा चौधरी मुख्य अतिथि होंगी, जबकि गायक इंदर आर्या अपने लाइव कॉन्सर्ट से माहौल को और ऊर्जा देंगे। कई वीआईपी और वीवीआईपी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इवेंट का प्रमुख आकर्षण इंडियन चेंजमेकर्स अवॉर्ड 2025 का दूसरा संस्करण होगा, जिसमें महीमा चौधरी उत्कृष्ट ब्रांड्स, बिज़नेस लीडर्स और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करेंगी। नोएडा बिज़नेस कार्निवल एंड कल्चरल इवेंट 2025 शहर का सबसे भव्य, सांस्कृतिक और व्यावसायिक उत्सव बनने जा रहा है—जहाँ संस्कृति, वाणिज्य और समुदाय एक शानदार रंगारंग महोत्सव में एकजुट नजर आएंगे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें