Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गोमांस बेचने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में बिरयानी की आड़ में गोमांस बेचने का धंधा करने वाले पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 किलो मांस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गांव पिपलैड़ा निवासी कुर्बान अपने पुत्र मोहसिन और कासिम के साथ मिलकर लंबे समय से यह अवैध काम कर रहे थे। तीनों आरोपी बेसहारा गोवंश पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही उन्हें पकड़कर सुनसान खेतों में ले जाकर वध कर देते थे। इसके बाद आरोपी यही मांस बिरयानी की दुकान पर उपयोग करते थे और अन्य स्ट्रीट फूड व बिरयानी विक्रेताओं को भी सप्लाई करते थे।

आरोपी गोमांस को चिकन और भैंस के मांस में मिलाकर बेचते थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुर्बान अपने बेटों के साथ बिरयानी की आड़ में गोमांस की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को बिरयानी के बर्तन, गोमांस और बिक्री के अन्य सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बरामद बिरयानी और मांस के नमूनों को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में कुर्बान ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से घर में ही गोवंश का कटान कर मांस बेच रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें