Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Delhi Drugs Raid: शाहीन बाग अबुल फजल एंक्लेव में ड्रग्स छापेमारी, स्पेशल सेल और एनसीबी की टीम मौजूद

Delhi Drugs Raid: शाहीन बाग अबुल फजल एंक्लेव में ड्रग्स छापेमारी, स्पेशल सेल और एनसीबी की टीम मौजूद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र के अबुल फजल एंक्लेव इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनसीबी की टीम ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। जानकारी मिली कि इलाके में ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मौके पर दोनों एजेंसियों की टीम मौजूद है और पूरी बिल्डिंग पर जवान तैनात हैं। यह रेड पिछले कल हुई कार्रवाई की क्रमिक जांच का हिस्सा है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ड्रग कार्टेल का खुलासा किया था।

एनसीबी ने इस दौरान 25 वर्षीय शेन वारिस को नोएडा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शेन वारिस ने कई अहम खुलासे किए, जिनकी निशानदेही पर एजेंसियां अबुल फजल एंक्लेव में 328.54 किलो मेथाम्फेटामाइन तक पहुँचने में सफल रही। बरामद किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 262 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई से दिल्ली में ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे की जांच में अन्य सहयोगियों और सप्लाई चैन के पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है। ऑपरेशन का नेतृत्व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं, जबकि पूरी कार्रवाई को समन्वय और निगरानी के तहत अंजाम दिया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें