उत्तर प्रदेश : हापुड़ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन

Hapur News : दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे अद्वितीय प्रतिभा कभी-कभी ही इस धरती पर जन्म लेते है। उन्होंने राष्ट्रीय हित के कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

हरीश ठाकुर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक सपना था कि पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है और भारत के जो नियम कानून हैं, जो झंडा है, जो चुनाव हैं, वह भी कश्मीर का ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शत-शत नमन किया और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रयत्न किया। पार्टी ने उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगी और उनके आदर्शों को हमेशा याद रखेगी।

ये रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जिला महामंत्री राजीव सिरोही ने संचालन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, मनोज वाल्मीकि, नीलम सिंह, पिंकी त्यागी, छवि दीक्षित, संध्या शर्मा, महेश त्यागी, मालती भारती, प्रभात अग्रवाल, शैलेंद्र त्यागी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img