Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी की वारदात, 14 हजार रुपये और जेवरात चोरी, केस दर्ज

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्याम नगर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर सोने की दो चेन, चांदी की चार पाजेब, आठ बिछुए, कीमती कपड़े व 14 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव श्यामनगर के राजेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की रात वह अपने स्वजन के साथ घर पर सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे चोर घर के अंदर घुसे। चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर पीड़ित व उसके स्वजन को अंदर बंद कर दिया। इसके बाद चोर आराम से घर से दो सोने की चेन, चार चांदी की पाजेब, आठ चांदी के बिछुए, कीमती कपड़े, 14 हजार रुपये और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें