Fortis Delhi Initiative: सड़क सुरक्षा अभियान, फोर्टिस हेल्थकेयर ने 500 दोपहिया सवारों को हेलमेट वितरित कर बढ़ाई जागरूकता

Fortis Delhi Initiative: सड़क सुरक्षा अभियान, फोर्टिस हेल्थकेयर ने 500 दोपहिया सवारों को हेलमेट वितरित कर बढ़ाई जागरूकता

नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा और दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से फोर्टिस हेल्थकेयर ने देशव्यापी हेल्मेट सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इस अभियान को स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से उन शहरों में चलाया जा रहा है जहां फोर्टिस अस्पताल कार्यरत हैं।

इस पहल के तहत दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, फोर्टिस हॉस्पिटल वसंत कुंज और फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग ने अपने आसपास के अधिक ट्रैफिक वाले इलाकों में बिना हेल्मेट वाहन चला रहे राइडर्स को 500 से अधिक ब्रांडेड हेल्मेट और फर्स्ट एड बुकलेट्स वितरित किए। हेल्मेट वितरण को सुगम बनाने के लिए अस्पतालों के आसपास हाई ट्रैफिक जोन में विशेष कियोस्क भी लगाए गए थे।

डॉ. ऋतु गर्ग, चीफ ग्रोथ एंड इनोवेशन ऑफिसर, फोर्टिस हेल्थकेयर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को हेल्मेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। उनका कहना था कि हेल्मेट जैसी छोटी सी सावधानी जीवन बदल देने वाली दुर्घटनाओं और चोटों से बचा सकती है।

अभियान को और प्रभावी और रोचक बनाने के लिए एक व्यक्ति को यमराज के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट वितरित करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यमराज के मुंह से जीवन-रक्षा का संदेश देना इस पहल का सबसे आकर्षक और प्रभावशाली पहलू रहा।

यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img