Operation Trackdown: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 24 घंटे में हत्यारोपी को दबोचा

Operation Trackdown: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 24 घंटे में हत्यारोपी को दबोचा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 घंटे के भीतर ही चाकू मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने काबू कर लिया। यह कार्रवाई फरीदाबाद पुलिस की तेजी और कुशलता को दर्शाती है। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की शाम बाईपास रोड, सेक्टर 17/18 कट के पास एक कार चालक रविंदर की हत्या की गई थी। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने कार के चालक को चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 17 में इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध शाखा डीएलएफ को जांच और कार्रवाई सौंपी। अपराध शाखा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सतीश, निवासी बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सतीश अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली बॉर्डर की तरफ जा रहा था। रास्ते में आरोपितों ने पीड़ित रविंदर की गाड़ी के सामने कट मार दिया, जिसके कारण बहस हुई। बहस के दौरान सतीश ने चाकू निकालकर रविंदर की गर्दन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दो-तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। गिरफ्तार आरोपी को अब माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस की इस तेज़ और निर्णायक कार्रवाई ने शहर में अपराधियों के खिलाफ संदेश भी दिया है कि कानून का हाथ तेज़ और सख्त है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img