Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सात लाख करोड़ रुपये के टॉय मार्केट में यूपी की धमक के लिए पॉलिसी जरूरी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सात लाख करोड़ रुपये के टॉय मार्केट में यूपी की धमक के लिए पॉलिसी जरूरी
पूरी दुनिया में खिलौना उद्योग का सालाना टर्नओवर करीब सात लाख करोड़ रुपये का है। इसमें से केवल 4000 करोड़ रुपये के खिलौैनों का निर्यात भारत से होता है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पूरी दुनिया में खिलौना उद्योग का सालाना टर्नओवर करीब सात लाख करोड़ रुपये का है। इसमें से केवल 4000 करोड़ रुपये के खिलौैनों का निर्यात भारत से होता है। यूपी सरकार अगर आर्थिक और नीतिगत सहयोग करे तो निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में विशेष रूप से विकसित किए गए टॉय पार्क में भी उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि यूपी सरकार टॉय मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी बनाए।

शुक्रवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि इंवेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी से मुलाकात कर उनसे टॉय पॉलिसी बनाने की मांग की गई है। इंवेस्ट यूपी के अधिकारियों को बताया गया है कि जब मध्यप्रदेश में खिलौने बनाने के लिए उद्यमियों को पॉलिसी बनाकर सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में दिल्ली की नजदीकी को देखते हुए यूपी को पॉलिसी बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। इससे एमएसएमई सेक्टर को सबसे अधिक फायदा होगा। टॉय इंडस्ट्री में करीब 90 फीसदी उद्यमी लघु या मध्यम उद्योग वाले ही हैं।

देश में 30 हजार करोड़ का है टॉय मार्केट

अजय अग्रवाल ने बताया कि कि देश में अभी 30 हजार करोड़ रुपये का टॉय मार्केट है। इसमें भी करीब 30 फीसदी चीन से आपूर्ति पर निर्भर है। देश में उत्पादन बढ़ने की वजह से इसे हमने 80 से 30 फीसदी तक कम करने में सफलता हासिल की है। लेकिन, इसे न्यूनतम कर निर्यात बढ़ाने के लिए चीनी सामान के देश में अवैध रूप से आने पर सख्ती करनी होगी। इसके साथ ही श्रम खपत और जमीनों में इंसेंटिव देकर निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। खिलौने बनाने में मशीनों का उपयोग कम होने से रोजगार सृजन की संभावना अधिक रहती है। यह भी सरकार की नीतियों के समर्थन में है। पॉलिसी बनेगी तो बड़ी फैक्टि्रयां बन सकेंगीं जोकि विदेशों से मिलने वाले बड़े ऑर्डर पूरे करने की क्षमता विकसित कर पाएंगीं। अभी वर्तमान में बड़े ऑर्डर पूरा करने में बहुत अधिक दिक्कत आती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें