Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौके पर मौत, चार घायल

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

भीषण टक्कर से ऑटो डंपर में जा घुसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह एक प्राइवेट बस पिलखुवा की ओर से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब बस गांव गालंद के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही दूसरी बस ने तेज रफ्तार में आगे चल रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो आगे खड़े एक डंपर में जा घुसा।

ऑटो चालक की मौके पर मौत

हादसे में 38 वर्षीय मोनू शर्मा निवासी गांव चितसोना, जिला बुलंदशहर, जो ऑटो चला रहे थे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार तेजवीर और उसकी पुत्री शगुन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में आने से पास से गुजर रहे बाइक सवार सचिन निवासी भोजपुर और डंपर हेल्पर रशीद निवासी मेरठ भी घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घायलों के पैरों की हड्डी टूटने की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें