उत्तर प्रदेश, नोएडा: वेस्ट टू वंडर पार्क के उद्धाटन के लिए करना होगा इंतजार

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-94 महामाया फ्लाईओवर के पास बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क के उद्घाटन का इंतजार और बढ़ गया है। प्राधिकरण वर्तमान में हुई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं है। इन्हें बेहतर बनाने के लिए अभी कई काम और होंगे। यह काम पार्क की हरियाली घनी करने, एंट्री गेट को जू थीम पर ही आकार देने, ट्रैक और लाइटिंग व अन्य होंगे।
यह निर्देश प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने परियोजना की समीक्षा के साथ उद्यान विभाग को दिए हैं। इसके साथ ही ये काम पूरे होने के बाद ही प्राधिकरण से उद्घाटन की तारीख मिलेगी यह भी स्पष्ट किया है। पार्क का निर्माण पीपीपी मॉडल पर एक निजी एजेंसी ने करवाया है। एजेंसी ने पार्क का निर्माण पूरा होने का दावा करने के साथ प्राधिकरण से तारीख मांगी थी। इसके बाद सीईओ ने समीक्षा की।

18.27 एकड़ में बना है पार्क
सेक्टर-94 महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच यह पार्क करीब 18.27 एकड़ में बनाया गया है। पार्क का नाम नोएडा जंगल ट्रेल होगा। पार्क के अंदर कबाड़ से बनी डॉयनाशोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर व अन्य जानवरों की आकृतियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में कबाड़ से बनी सुंदर-सुंदर चिड़ियां भी लगाई गईं हैं।

25 करोड़ की लागत आई है निर्माण में
पार्क का निर्माण जून-2024 में शुरू हुआ था। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत यह पार्क बनाने में आई है। पार्क चार महीने में बनाकर तैयार करने का दावा था। इसके बाद लगातार तारीखें बढ़ती रही हैं। इससे लोगों का इंतजार बढ़ गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img