Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आयकर विभाग की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Hapur News : दीवाली से पहले उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई पॉश कॉलोनियों में स्थित प्रमुख व्यवसायियों के घरों और दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे व्यापार जगत में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार

आयकर विभाग की टीमों ने सुबह होते ही श्रीनगर कॉलोनी, बुलंदशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड और आसपास के अन्य क्षेत्रों में स्थित कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने प्रमुख व्यवसायी नितिन गर्ग के प्रतिष्ठान पर विशेष फोकस किया, जहां से महत्वपूर्ण कागजात और रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए।

कई घंटों तक चली कार्रवाई

सुबह होते ही शुरू हुई यह ऑपरेशन कई घंटों तक चली। आयकर टीमों ने घर-घर जाकर हिसाब-किताब की छानबीन की, जिससे स्थानीय बाजार ठप हो गया। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से पूछताछ भी की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

आधिकारिक बयान का इंतजार

आयकर विभाग ने अभी तक इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई टैक्स चोरी और काले धन के आरोपों पर आधारित है। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है और वे अपने कारोबार को लेकर चिंतित हैं।

कार्रवाई का असर

आयकर विभाग की इस कार्रवाई से न केवल व्यापारियों में हड़कंप मचा है, बल्कि स्थानीय बाजारों पर भी इसका असर दिखने लगा है। कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं और अपने कारोबार को लेकर चिंतित हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें