Delhi Crime: दिल्ली के गोकलपुरी पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के गोकलपुरी पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना गोकलपुरी पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और एक बटन वाला चाकू बरामद किया है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैसल उर्फ गजनी उर्फ गन्नी और सुहैब के रूप में हुई है। 23 मार्च को गोकलपुरी पुलिस टीम वजीराबाद रोड स्थित फ्लाईओवर अंडरपास पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात थी। करीब 3:50 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका, जिसकी जांच करने पर पता चला कि वाहन थाना वजीराबाद क्षेत्र से चोरी हुआ था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक बटन वाला चाकू भी बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मोहम्मद फैसल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि मोहम्मद फैसल पहले भी मोटर व्हीकल चोरी, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के 8 मामलों में शामिल रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img