Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में चचेरे भाई की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, लेकिन गोवर्धन पुलिस को ‘फोटोशूट’ की ज्यादा फिक्र? एक की गिरफ्तारी, पाँच फरार

Mathura News (सौरभ) : चचेरे भाई अवनीश की हत्या के सनसनीखेज मामले में गोवर्धन पुलिस ने मुख्य अभियुक्तों में से एक, हेमेश पुत्र रमेश निवासी नगला सांखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। हालांकि, इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी से ज्यादा चर्चा अब गोवर्धन पुलिस के ‘फोटोशूट प्रेम’ की हो रही है, जबकि वारदात में शामिल 5 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

यह था मामला

बीते दिनों नगला सांखी में रास्ते को लेकर हुए विवाद में हेमेश, लवकेश, सर्वेश, परवेश, नीशू और गजेन्द्र ने मिलकर 24 वर्षीय अवनीश पर जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अवनीश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने अवनीश के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस की ‘वीरता’ का फोटोशूट

आरोपी हेमेश की गिरफ्तारी के बाद गोवर्धन पुलिस की टीम ने जो नज़ारा पेश किया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार सिपाही गिरफ्तार आरोपी हेमेश के साथ बाकायदा फोटोशूट कराने में व्यस्त हो गए। पुलिसकर्मी इस तरह से तस्वीरें खिंचवा रहे थे, मानो घटना के तुरंत बाद ही सभी आरोपियों को दबोच लिया गया हो और उन्होंने कोई बड़ा युद्ध जीत लिया हो।

सोशल मीडिया की ‘वाहवाही’ बनाम जिम्मेदारी

घटना के 5 मुख्य आरोपी, जिनमें लवकेश, सर्वेश, परवेश, नीशू और गजेन्द्र शामिल हैं, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बावजूद इसके, गोवर्धन पुलिस की पहली प्राथमिकता छठवें आरोपी की गिरफ्तारी पर ‘वाहवाही’ बटोरने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कराने की रही। पुलिस की इस ‘फोटोशूट’ वाली गंभीरता ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पुलिस के लिए 5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से ज्यादा जरूरी एक गिरफ्तार आरोपी के साथ दिखावा करना हो गया है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें