Rabupura mining case: रबूपुरा में 4 खनन माफियाओं पर केस, कृषि भूमि से अवैध मिट्टी खनन का आरोप

Rabupura mining case: रबूपुरा में 4 खनन माफियाओं पर केस, कृषि भूमि से अवैध मिट्टी खनन का आरोप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में कृषि भूमि पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह, निवासी शाहपुर बम्हेटा (गाजियाबाद), ने पुलिस को बताया कि मेहंदीपुर गांव में उनकी कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव के ही कामिल खां, अब्बास खां, अख्तर खां और प्रदीप भाटी ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर उनकी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया।

ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, जब जमीन के सह-हिस्सेदार बॉबी ने प्रदीप भाटी को फोन कर इस संबंध में आपत्ति जताई, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बॉबी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

आरोप है कि पीड़ित के वहां से जाने के बाद खनन माफियाओं ने दोबारा अवैध खुदाई शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने की मंशा से लगातार अवैध गतिविधियां कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img