Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, अत्याधिक शराब पीने की आशंका

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि मृतक अत्याधिक शराब पीता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु की जानकारी पता चल सकेगी

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार को मोहल्ला शिवगढ़ी के सभासद पति संजय सिंह के सूचना दी गई कि मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी रोहित कुमार (26 वर्ष) की अत्यधिक शराब के सेवन से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक अत्याधिक शराब का सेवन करता था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों में शोक की लहर

वहीं रोहित की मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें