Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Real Estate: नोएडा में 2740 करोड़ रुपए के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को यूपी रेरा ने दी मंजूरी

Noida Real Estate: नोएडा में 2740 करोड़ रुपए के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को यूपी रेरा ने दी मंजूरी

नोएडा में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ी पहल की गई है। यूपी रेरा ने राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं में कुल 3,348.22 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश शामिल है और इसके तहत 3,852 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। यह मंजूरी प्राधिकरण की 196वीं बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

इन परियोजनाओं में लखनऊ की दो आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 109.23 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है और 200 इकाइयों का विकास होगा। गौतमबुद्ध नगर को सबसे अधिक चार परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं में दो आवासीय परियोजनाएं हैं, जिनमें 1,617 इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि दो व्यावसायिक परियोजनाओं में 1,284 इकाइयां विकसित की जाएंगी। इन चार परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 2,740.87 करोड़ रुपए है।

आगरा में 18.56 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 236 इकाइयां विकसित होंगी। गाजियाबाद में 196.85 करोड़ की लागत वाली परियोजना को मंजूरी मिली है, जिसमें 125 आवासीय इकाइयां प्रस्तावित हैं। मथुरा में 50.25 करोड़ की लागत से दो आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें कुल 187 इकाइयां विकसित होंगी। मुरादाबाद में 59.79 करोड़ की लागत वाली दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें 72 इकाइयां शामिल हैं। भदोही में 14.54 करोड़ की लागत से एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 61 इकाइयों का विकास प्रस्तावित है। प्रयागराज में 158.13 करोड़ की लागत वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 70 इकाइयों का निर्माण होगा।

इन परियोजनाओं से निवेश और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी। प्रस्तावित 3,348.22 करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। निर्माण गतिविधियों के विस्तार से सीमेंट, स्टील, परिवहन, वित्तीय सेवाओं, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को सकारात्मक गति मिलने की संभावना है और रियल एस्टेट क्षेत्र में नए निवेशकों को भी आकर्षण मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें