Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से अपराधी घायल

Hapur News : सिंभावली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सिंभावली पुलिस टीम नयाबांस रेगुलेटर नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक से सिखेड़ा अंडरपास की तरफ आया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।

बदमाश की पहचान

सीओ ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा निवासी रिजवान उर्फ कांचू के रूप में हुई। वह अब्दुल रहमान का बेटा है। मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। बाइक की जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड

सीओ ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रिजवान पर गौकशी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें