Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Suicide ब्यूटीशियन पूजा ने फंदा लगाकर दी जान

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida Suicide ब्यूटीशियन पूजा ने फंदा लगाकर दी जान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहबेरी में किराये के कमरे में रहने वाली 23 वर्षीय ब्यूटीशियन पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर जिले के नया बाजार बजरगपुर निवासी पूजा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार युवती क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और पिछले कुछ समय से शाहबेरी में अकेले रह रही थी। बताया गया है कि जब पूजा छोटी थी, तभी उसके माता-पिता का निधन हो चुका था। करीब 11 महीने पहले तक उसके साथ एक सहेली भी रहती थी, लेकिन हाल के महीनों में वह अकेली ही कमरे में रह रही थी।
रविवार सुबह पड़ोसियों और बिल्डिंग के केयरटेकर को फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और कमरे के अंदर युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती ने 14 फरवरी की रात आत्महत्या की होगी, क्योंकि पड़ोसियों के अनुसार वह वेलेंटाइन डे के दिन से दिखाई नहीं दे रही थी।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने नोएडा में रहने वाली युवती की मौसी को सूचना देकर बुलाया। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह घटना महानगरों में अकेले रह रहे युवाओं की मानसिक और सामाजिक चुनौतियों को भी उजागर करती है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की बाहरी चोट या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या विशेषज्ञ से संपर्क करें। सहायता उपलब्ध है और समय रहते मदद लेना बेहद जरूरी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें