उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में BJP नेता के बेटे की गाड़ी से हूटर उतरवाने पर SHO लाइन हाजिर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के सेंट्रल जोन के फेज-3 थाना प्रभारी ध्रुप भूषण दुबे को को लाइन हाजिर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक भाजपा नेता के बेटे की हूटर लगी कार को पकड़ने और बाद में पार्टी पदाधिकारियों से कहासुनी के मामले के बाद की गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य में लापरवाही के चलते की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान हूटर बजाती एक कार वहां से निकली. पुलिस ने तुरंत कार को रुकवाया तो वह गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिला मंत्री के बेटे की कार निकली. कार से हूटर हटवाने के बाद पुलिस युवक को थाने ले आई. मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और कुछ पदाधिकारी थाने पहुंच गए. बताया जा रहा है कि वहां थाना प्रभारी और दारोगाओं के बीच कहासुनी हो गई. सूत्रों का दावा है कि इस दौरान कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे माहौल और गरमा गया. इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की.

सुबह हुई कार्रवाई, महकमे में चर्चा तेज

सुबह ही थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया गया. विभागीय सूत्रों का कहना है कि थाने में हाल ही में नियुक्त कुछ दारोगाओं की लापरवाही का असर थाना प्रभारी पर पड़ा, जबकि कमिश्नरेट अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ प्रशासनिक कारणों और कार्य में लापरवाही के आधार पर की गई है.

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img